मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निर्माणाधीन और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को टनकपुर– बागेश्वर रेल लाइन परियोजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश देते हुए विभिन्न वैकल्पिक मार्गों पर भी विचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परियोजना से अधिकतम क्षेत्र और जनता लाभान्वित हो सके, इसके लिए अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्र को जोड़ने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से टनकपुर– बागेश्वर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ ही ऋषिकेश– कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के लिए इंटीग्रेटेड प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे स्टेशनों के आसपास स्थानीय लोगों के लिए बाजार और रोजगार के अवसर विकसित हो सकें।
उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों पर स्वयं सहायता समूहों और राज्य के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों में अभी से लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने, होमस्टे और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड ।।
Reported by: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post