रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुरुवार सुबह मोहल्ला गूलरघट्टी में सिंचाई नहर के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों ने युवक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर रामनगर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान समीर उर्फ लक्की (18 वर्ष), निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, रामनगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार समीर बुधवार शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो गुरुवार सुबह उसका शव नहर किनारे बरामद हुआ।
मृतक के बड़े भाई इमरान ने आरोप लगाया कि समीर की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या की है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।
इमरान
(मृतक का बड़ा भाई)
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post