लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने आज (गुरुवार) को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एक स्थानीय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकाराम नौटियाल सड़क निर्माण में काटी गई उसकी जमीन के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने अपने स्तर से शिकायत की गुप्त जांच कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। आज देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने आरोपी को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post