
हरिद्वार के शांतिकुंज में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र जागरण का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने मानवता को व्यक्ति निर्माण का जो मार्ग दिखाया, वही सर्वजन कल्याण की आधारशिला है और आज उसी चेतना को पुनर्जीवित करने का समय है। अमित शाह ने शांतिकुंज पहुंचकर युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की समाधि पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का सम्मान और महत्वपूर्ण साहित्य का विमोचन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए हजारों स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।
अमित शाह ने सप्तर्षि भूमि शांतिकुंज को तप, साधना और ऊर्जा का केंद्र बताते हुए कहा कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा का सूत्र ही राष्ट्र परिवर्तन की कुंजी है।समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने गायत्री महामंत्र को जीवन शक्ति देने वाला मंत्र बताया और कहा कि भारतीय संस्कृति में ही वैश्विक समस्याओं का समाधान निहित है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायत्री परिवार को सामाजिक और आध्यात्मिक नवजागरण का वैश्विक जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह संस्था आज देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर चेतना का संचार कर रही है।
मंच से संबोधन अमित शाह
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post