
सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बहादुरपुर क्षेत्र में नशे में धुत बोलेरो चालक ने आटा चक्की की दीवार में तेज़ रफ्तार से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला और उसका डेढ़ साल का मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त चालक नशे की हालत में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post