उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने गुरुवार को लघु सिंचाई एवं लघु डाल खंड विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि किसान आजीविका की रीढ़ हैं,इसलिए विभाग इस बार जिला योजना में ऐसी योजनाएं शामिल करें जिनसे किसानों को सीधे लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंचाई गुलों के निर्माण के लिए ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ योजना में शामिल किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जहां लघु डाल विभाग की पम्पिंग योजनाएं संचालित हैं, वहां लघु सिंचाई विभाग के साथ समन्वय करते हुए कन्वर्जन के माध्यम से सिंचाई गुलों का निर्माण किया जाए। इससे किसानों की खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post