उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में नौगांव मंडी के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि यदि इसी माह मंडी का हस्तांतरण नहीं हुआ तो इसके संचालन की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी का सुचारू संचालन अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने आरएफआईंडी के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जांच के लिए एसडीएम और बीडीओ की टीमें गठित करने के निर्देश दिए, जो 15 दिनों में भौतिक प्रगति और गुणवत्ता की रिपोर्ट सौंपेंगी। साथ ही नाबार्ड अधिकारियों को संबंधित उपजिलाधिकारियों को कार्यों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थलीय निरीक्षण शीघ्र पूरा किया जा सके।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post