
देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर संयुक्त नागरिक संगठन और गोरखाली सुधार सभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी और जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष, जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी को उनके तीन दशक से समाजसेवा और भ्रष्टाचार के खिलाफ योगदान के लिए “उत्तराखंड के लौह पुरुष” सम्मान से नवाजा गया।
समाजसेवी जसबीर सिंह रेनोत्रा ने स्वयं निर्मित स्मृति चिह्न देकर, चौधरी ओमवीर सिंह ने अभिनंदन पत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में पद्यश्री कल्याण सिंह रावत, कैप्टन पदमसिंह थापा, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, आशा नौटियाल सहित दर्जनों प्रतिष्ठित समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह ने समाजसेवा और जनहित के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post