कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम विभाग को राष्ट्रीय स्तर के स्कोच अवार्ड मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने इसे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय बताया।
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने यह सम्मान कृषि मंत्री को समर्पित किया। रेशम विभाग को यह पुरस्कार रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए मिला है।
विभाग के अनुसार, इस योजना के तहत उच्च गुणवत्ता के बीज तैयार कर प्रदेशभर के किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे लगभग 100 कृषकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post