हरिद्वार में प्रशासन के अतिक्रमण अभियान के दौरान बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से रेड़ी-पटरी लगाकर रोजगार कर रहे व्यापारियों को हटाए जाने के विरोध में लघु व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया।
लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त की अनुपस्थिति में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी का घेराव किया। उन्होंने मांग की कि उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रेलवे रोड क्षेत्र के सभी स्ट्रीट वेंडर्स को परिचय पत्र जारी कर नियमानुसार स्वरोजगार करने की अनुमति दी जाए।
संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत लघु व्यापारियों को व्यवस्थित तरीके से काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन घेराव और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
लघु व्यापार एसोसिएशन, प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post