समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विभागीय बैठक थी, जिसमें उन्होंने योजनाओं की प्रगति और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की।
मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग आमजन से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है, इसलिए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए।
बैठक में Narendra Modi के ‘विकसित भारत 2047’ विजन और Pushkar Singh Dhami के सपनों के उत्तराखंड को साकार करने के लक्ष्य पर भी जोर दिया गया।
मंत्री ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाज कल्याण से जुड़े सभी विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post