
ऋषिकेश। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह को फिर से शामिल किया गया है। यह सम्मान उन्हें दूसरी बार मिला है।
प्रो. मीनू सिंह बच्चों के श्वासरोग और संबंधित बीमारियों के उपचार और शोध के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों के लिए जानी जाती हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी विश्वभर के विश्वविद्यालयों के शोध का सर्वे कर इस प्रतिष्ठित सूची को तैयार करती है। सूची में चयन के लिए वैज्ञानिकों के उद्धरण, एच-इंडेक्स और अन्य मानकों को ध्यान में रखा जाता है।
एम्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रो. मीनू सिंह को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह सूची वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण शोध और शिक्षा में उत्कृष्टता को मान्यता देती है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post