इसे भी पढ़ें
हल्द्वानी नगर निगम परिसर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर पर्यावरण मित्रों की कन्याओं के लिए विशेष कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस वर्ष लगभग 150 कन्याओं ने भाग लिया। समारोह में माता रानी का पूजन और हवन किया गया, इसके बाद कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह आयोजन सेवा और आस्था का प्रतीक है। राहत मसीह ने इसे सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने वाला बताया। इस पहल से समाज में सम्मान, अपनापन और सकारात्मक संदेश फैलता है।
गजराज़ सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम
डॉ अनिल कपूर डब्बू मंडी अध्यक्ष
डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post