देहरादून में एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी क्रिसमस व नववर्ष के शीतकालीन पर्यटक सीजन के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
सीसीटीएनएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी थानों को सूचनाएं समय से अपडेट करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
मसूरी सहित सभी पर्यटक स्थलों पर संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए गए।
पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों की भी बैठक में समीक्षा की गई, जिसमें एसएसपी ने अधीनस्थों को अधिक प्रभावी कार्रवाई करने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post