मानव अधिकार दिवस पर हरिद्वार में नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (नसावी) के आह्वान पर उत्तराखंड लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में विष्णुघाट परिसर में आम सभा आयोजित की गई। सभा में रेड़ी–पटरी से जुड़े लघु व्यापारियों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि आगामी कुंभ मेला 2027 के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाबद्ध तरीके से वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया जाए।
संजय चोपड़ा ने कहा कि 2021 के महाकुंभ में दो वेंडिंग जोन बनाए गए थे, इसलिए 2027 के कुंभ में नए सर्वे कराकर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत पार्किंग क्षेत्रों और अखाड़ों के समीप उचित स्थानों पर वेंडिंग जोन स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि 16 दिसंबर को लघु व्यापारी बड़ी जन समर्थन रैली निकालकर अपनी मांगों को फिर से प्रबलता से उठाएंगे।
सभा में संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन को रेड़ी–पटरी संगठनों के सुझावों को योजना में शामिल करना आवश्यक है, क्योंकि ये व्यापारी सरकार के हर कार्यक्रम में सहयोगी रहे हैं। महिला मोर्चा सह संयोजक पूनम माखन ने छोटे मेलों में लघु व्यापारियों के उत्पीड़न पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना को ध्यान में रखकर ठोस कदम उठाना समय की मांग है।
उत्तराखंड लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post