देहरादून में जिले में शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ओएनजीसी एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को विद्यार्थियों के लिए 330 नए टेबल-चेयर प्रदान किए गए। वहीं प्रदेश के पहले आधुनिक राजकीय नशामुक्ति केंद्र को ओएनजीसी के सहयोग से एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई, जिसे जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के तहत जिले के सैकड़ों सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर, आउटडोर खेल सुविधाएं, शुद्ध पेयजल, एलईडी स्क्रीन और अन्य मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके लिए जिला प्रशासन को ओएनजीसी व अन्य संस्थाओं से सीएसआर फंड के माध्यम से अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग मिला है।
ओएनजीसी के महाप्रबंधक नीरज शर्मा ने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत के क्षेत्रों में लगातार सहयोग कर रही है। कार्यक्रम में राजकीय नशामुक्ति केंद्र के नशामुक्त हुए युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, ओएनजीसी प्रतिनिधि, शिक्षा एवं समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post