
देहरादून में सोमवार को मुख्यमंत्री की जननीतियों से प्रेरित डीएम जनदर्शन के तहत जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में 172 लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य, भरण-पोषण सहित विभिन्न शिकायतें रखीं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
75 वर्षीय विधवा चम्पा गिरी को बेटी व पौत्र की मारपीट से राहत दिलाते हुए डीएम ने पुलिस जांच के आदेश दिए और सखी कैब से सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे शमशाद को राइफल क्लब से सहायता दिलाने के निर्देश दिए गए। कैंसर पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे के लिए एम्स ऋषिकेश व दून अस्पताल में निःशुल्क इलाज सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए।
डीएम ने पेंशन न मिलने, पैतृक भूमि पर कब्जा, भरण-पोषण, अवैध अतिक्रमण, सड़क व पेयजल लाइन क्षति जैसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान से फरियादियों ने संतोष जताया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post