शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण और पदोन्नति को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर हाल में वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसके लिए अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया है।
मंत्री ने कहा कि स्थानांतरण और प्रमोशन शिक्षकों का मौलिक अधिकार है, जिसे पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरणों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जरूरतमंद शिक्षकों को राहत मिल सके।
इसके साथ ही विद्यालयों के कोटीकरण से जुड़े मामलों में उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने और आवश्यक होने पर विशेष अपील करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सरकार शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर भी गंभीर है और इसके लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के लिए विभागीय स्तर पर तेजी लाने को कहा गया है, ताकि शिक्षकों को समय पर लाभ मिल सके।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post