
सतपुली
पौड़ी जिले के थाना सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को खाई से बाहर सुरक्षित निकाला जिसे हंस फाउंडेशन चमोली सैण अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों की निगरानी में घायल का उपचार चल रहा है।
इस बारे में थाना सतपुली के एसo आई o रियाज अहमद ने बताया कि डांडूखाल गांव निवासी 37 वर्ष रोहित बीते दिन सोमवार को देहरादून से बाइक से सतपुली के लिए निकला था इसी दौरान सतपुली गुमखाल के बीच वह एक जगह पर बाइक रोक कर सड़क किनारे बैठा था।
इस दौरान वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को सकुशल खाई से बाहर निकाला जिसे हंस फाउंडेशन चमोली सेण एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया गया।
फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि युवक देहरादून में इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
देखे वीडियो:
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post