
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति हरिद्वार द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा राजभाषा हिंदी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 41वीं अर्धवार्षिक बैठक 29 जनवरी 2026 को आईआईटी रुड़की में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अमर नाथ त्रिपाठी ने की। बैठक में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान टीएचडीसी के सहायक प्रबंधक नीरज शर्मा को प्रथम तथा गोविंद रेलिया को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
वर्ष 2024-25 में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए टीएचडीसी के कॉरपोरेट कार्यालय को सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बैठक में राजभाषा नीति, अधिनियम और नियमों पर चर्चा के साथ सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post