देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों को सम्मानित करने की परंपरा के तहत वरिष्ठ पत्रकार और लेखक शीशपाल गुसाईं को “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य और अकादमिक जगत के कई वरिष्ठ व्यक्तित्व उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने गुसाईं को स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
सामारोह में वरिष्ठ पत्रकारों ने गुसाईं के लेखन, शोध और इतिहास व पुरातत्व में योगदान की सराहना की। उनके कार्यों में विशेष रूप से “मध्य हिमालय उत्तराखंड की ऐतिहासिक महिलाएं” पुस्तक और टिहरी-गढ़वाल के ऐतिहासिक लेखन को उल्लेखनीय बताया गया।
शीशपाल गुसाईं ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि प्रेस क्लब, साहित्यकारों और पत्रकारों का है। उन्होंने युवा लेखकों से तथ्यों पर आधारित लेखन करने और प्रमाणित जानकारी पर भरोसा रखने का आग्रह किया। समारोह ने पत्रकारिता, शोध और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post