मुस्लिम धर्म की विशेष धार्मिक हज यात्रा संभावित है कि इस वर्ष अप्रैल माह में शुरु होने जा रही है, आपको बता दे कि इस बार उत्तराखंड से 1366 यात्री हज यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे है लेकिन वर्तमान में चल रहे ईरान-इज़रायल व अन्य देशों के बीच युद्ध ने हज यात्रा में जाने के लिए बैचेनी बढ़ा दी है__
वही उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी इस विषय पर चिंता जाहिर की है, उन्होने कहा कि सभी हज में जाने वालो की दुआ व इच्छा है की वर्तमान में चल रहे युद्ध में शीघ्र ही विराम लगे___
शम्स ने कहा कि भारत में रह रहे लोगों की हमेशा से सर्वे भवन्तु सुखिन: व वसुधेव कुटुम्बकम की भावना रही है साथ ही उन्होने बताया कि इस प्रकार की जंग से कारण केवल बेगुनाहों की जान चली जाती है, इसलिए जंग किसी भी प्रकार से इंसानियत की दृष्टि से सही नही है।
शादाब शम्स, अध्यक्ष, वक़्फ़ बोर्ड उत्तराखंड ।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post