ऋषिकेश में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सीमा डेंटल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीडीएस छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रथम स्थान रिनीत व अंकुर, द्वितीय स्थान अंशिका व अवंतिका तथा तृतीय स्थान घंजा व विशिका ने हासिल किया।

तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के सभी मानकों को पूरा करने पर कॉलेज को ‘तंबाकू मुक्त संस्थान’ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही छात्रों व कर्मचारियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post