कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित सामाजिक विचारक समाज सुधारक एवं पहाड़ के अंबेडकर के रूप में विख्यात Munshi Hariprasad Tamta की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 23 फ़रवरी को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी का जीवन सामाजिक समता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करें।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि स्वर्गीय टम्टा जी ने वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 23 फ़रवरी को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाकर कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post