देहरादून स्थित एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की पेशेवर दक्षता बढ़ाना और छात्रों के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम के पहले दिन साइबर सुरक्षा पर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ गर्वित दुग्गल और आशा मॉडर्न स्कूल सहारनपुर की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गोपनीयता, डिजिटल फुटप्रिंट और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
दूसरे दिन ‘विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ विषय पर सत्र हुआ, जिसका संचालन माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल हरिद्वार की प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के भावनात्मक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक व समावेशी कक्षा वातावरण बनाने के तरीकों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं सीओई प्रमुख मनीष त्यागी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रेरणादायक बनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हरलीन कौर चौधरी ने सभी संसाधन व्यक्तियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया, वहीं डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर ने शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिदृश्य के अनुसार अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर अपडेट करने के लिए प्रेरित किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post