प्रदेश कार्यकारिणी एजुकेशनल मिनिस्टर ऑफिसर एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वाहन शिक्षा निदेशक के साथ हुई अभरता के सम्बन्ध मे कार्य बहिष्कार किया गया इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के द्वारा अपनी बाहों में काली पट्टी पहनकर विरोध दर्ज़ किया गया एवं सरकार एवं शासन के शासन के विरोध में नारेबाजी की गई।
शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल जी के ऊपर हुए हमले को देखते हुए पुरे प्रदेश के समस्त बड़े-बड़े संगठनों निर्णय लिया गया की 23 और 24 तारीख को कार्यालय में कार्य बहिष्कार किया जाएगा एवं तत्पश्चात भी अगर सरकार के द्वारा दोषियों को सजा नहीं दी जाती है तो अग्रेतर बोर्ड की परीक्षाएं का बहिष्कार एवं प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल टिहरी राजीव उनियाल ने सभी साथियों से कर्मचारियों से एकता का परिचय देने का आह्वान किया है और कहा है की जब विभाग के शीर्ष पद के अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो छोटा कर्मचारी कहाँ सुरक्षित रहेगा।
इस अवसर पर संरक्षक सतीश बलूनी ने कहा कि इस प्रकार की तानाशाही जो सरकार कर रही है। इसके परिणाम उनको भुगतने होंगे इस अवसर पर आज के कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में संरक्षक सुन्दर लाल आर्य,अनिल रतूड़ी,अंकित रावत, कमलेश थपलियाल, संजय पाण्डेय, नीमा पूरी, रोशनी देवी,दिनेश मंन्द्रवाल,चंद्रशेखर मेवाड़, चंद्र मोहन मेवाड़, विजय रावत, बिजेंद्र, सुरेंद्र मियां, आदित्य बंगारी आदि साथी उपस्थित रहे
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post