उत्तराखंड क्रांति दल के देहरादून महानगर इकाई द्वारा 25 मार्च 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में किए गए प्रदर्शन के बाद विवाद गहराता जा रहा है।
दल की केंद्रीय महामंत्री Rajeshwari Rawat ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा अधिकारी द्वारा गेट बंद कर धक्का-मुक्की की गई और बाद में झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई।
इस मामले में दल की ओर से सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं महानगर अध्यक्ष प्रबीन चंद रमोला ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post