उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने प्रेसवार्ता में प्रदेश में आपदाओं से हुए जान-माल के नुकसान और राहत कार्यों में विलंब को लेकर केंद्र सरकार से तुरंत 10,000 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी करने की मांग की। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के कारण राज्य में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार चरम पर है।
उपाध्याय ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के कथित अवैध वसूली के बयान का उल्लेख करते हुए भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर सख्त आरोप लगाए और 30 करोड़ रुपए की अवैध वसूली के खिलाफ कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती है, तो 6 सितंबर 2025 को कोतवाली का घेराव किया जाएगा।
जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि ईडी और सीबीआई निष्क्रिय हैं और उत्तराखंड में सैकड़ों करोड़ रुपए का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की अपील की। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड क्रांति दल 2027 में अपने दम पर सरकार बनाने का लक्ष्य रखता है और जनता को भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ सबक सिखाएगा।
जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय उपाध्यक्ष, यूकेडी
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post