
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का पार्टी में प्रवेश चिंता का विषय है और इस पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने स्वीकार किया कि सत्ता में लंबे समय से बने रहने के कारण कुछ लोग लाभ लेने के लिए भाजपा में घुसपैठ की कोशिश करते हैं। चमोली ने साफ कहा कि अपराधियों को पार्टी से दूर रखना जरूरी है और कानून के दायरे में रहकर सरकार ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में एसटीएफ ने एक मामले में गिरफ्तारी कर अपराध का खुलासा किया है, जो भाजपा सरकार की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। चमोली ने दोहराया कि पार्टी को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग संगठन की छवि खराब न कर पाएं।
विनोद चमोली, भाजपा विधायक
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post