अल्मोड़ा जिले के क्षेत्र लखौरा में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) और लखौरा संघर्ष समिति के बैनर तले लखौरा क्षेत्र के तीव्र विकास को लेकर एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक बलबीर सिंह रावत ‘पुड़ियार’ ने कार्यक्रम में क्षेत्र को अलग ब्लॉक बनाने की प्रमुख मांग उठी, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके। इसके साथ ही तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया। जिसमे
बिजली संकट समाधान क्षेत्र में नया सबस्टेशन स्थापित किया जाए।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा डिग्री कॉलेज और आईटीआई/पॉलिटेक्निक की स्थापना की मांग।
स्वास्थ्य सुविधाए: पूर्ण सुविधा वाले अस्पताल की स्थापना, जिसमें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, बच्चों व महिलाओं के डॉक्टर सहित सभी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध हों।
Repoprted By: Arun Sharma












Discussion about this post