देहरादून में ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पंकज पैन्यूली ने प्रेस वार्ता कर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ओबीसी समाज की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उक्रांद प्रदेशभर में जनजागरण अभियान और आंदोलन शुरू करेगा।देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखण्ड क्रांति दल के ओबीसी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पंकज पैन्यूली ने राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कई जातियां ऐसी हैं जिन्हें राज्य सरकार ने ओबीसी का दर्जा दिया है, लेकिन केंद्र सरकार की सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। इसके चलते राज्य में तो युवाओं को ओबीसी का लाभ मिल जाता है, लेकिन केंद्रीय परीक्षाओं और संस्थानों में उन्हें सामान्य वर्ग में गिना जाता है।उक्रांद ने सरकारी विभागों में ओबीसी वर्ग के खाली पड़े बैकलॉग पदों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
पार्टी की मांग है कि सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं और छह महीने के भीतर विशेष भर्ती अभियान चलाकर इन पदों को भरा जाए।उक्रांद ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो पार्टी पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाकर ओबीसी समाज को संगठित करेगी और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
डॉ. पंकज पैन्यूली, केंद्रीय अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ, उक्रांद
Reported By: Shiv narayan












Discussion about this post