अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शाखा द्वारा 8 मार्च 2026 को “साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर-परिवार, समाज तथा जन आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना तथा उनके जीवन अनुभवों को समाज के सामने लाना है।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस वर्ष भी उन महिलाओं को सुनने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और जन सरोकारों के लिए समर्पित किया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जन आंदोलनों से जुड़ी महिलाओं के अनुभवों पर संवाद और विमर्श भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्रीनगर की वरिष्ठ पत्रकार एवं रीजनल रिपोर्टर की संपादक तथा प्रखर सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता गंगा असनोड़ा उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा महिला एकता परिषद रामनगर की प्रखर नेत्री ललिता रावत सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई महिलाएं भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।
यह कार्यक्रम 8 मार्च को प्रातः 11:30 बजे टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा के पास स्थित मिलम इन होटल के सभागार में आयोजित होगा। आयोजकों ने समाज के सभी जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विमर्श को समृद्ध करने तथा अपने अनुभवों से इसे सार्थक बनाने की अपील की है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post