
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने महिला एवं बाल विकास तथा प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर एप की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे लाभार्थियों की उपस्थिति, पोषण स्थिति और सेवा वितरण से जुड़ा डेटा प्रतिदिन और पूर्ण सटीकता के साथ दर्ज करें। उन्होंने कहा कि एप का प्रभावी उपयोग कुपोषण की वास्तविक स्थिति की निगरानी में सहायक है।
जिलाधिकारी ने विकासखण्डवार पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुरोला विकासखण्ड में कम प्रगति पर नाराजगी जताई और 15 दिनों के भीतर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि संतोषजनक प्रगति न होने पर आगामी माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाएगी और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायती राज विभाग के सहयोग से महिलाओं की पेंशन हेतु ग्राम सभाओं में कैंप आयोजित किए जाएँ। उन्होंने 15 नवम्बर तक विधवा, परित्यक्ता, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की पत्नियों तथा 40 से 59 वर्ष की अविवाहित महिलाओं का सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post