
उत्तराखंड में धामी सरकार ने नदियों के किनारे नए निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेशभर में लागू इस आदेश के तहत नदियों, नालों और जल स्रोतों के किनारे किसी भी प्रकार का नया कंस्ट्रक्शन अब नहीं हो सकेगा। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि नदी किनारों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि आपदा के समय जनहानि का बड़ा कारण भी बनते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त किए जाएंगे। डीएम बंसल ने बताया कि यह फैसला राज्य में आपदा जोखिम कम करने और प्राकृतिक जलधाराओं के संरक्षण के उद्देश्य से लिया गया है।
सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post