
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर देहरादून के एन.आई.पी.वी.डी. सभागार में उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता और नशा मुक्त उत्तराखंड विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में डॉ. अमित शुक्ला, ललित जोशी, रवि बिरजानियां, संजय भार्गव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं व एनजीओ प्रतिनिधि शामिल हुए।
डॉ. शुक्ला ने युवाओं से सही जानकारी के “ब्रांड एंबेसडर” बनने का आह्वान किया, वहीं ललित जोशी ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह दी। रवि बिरजानियां ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया, जबकि संजय भार्गव ने सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता के महत्व को रेखांकित किया।

“हंसा कला ग्रुप” के नुक्कड़ नाटक ने एचआईवी/एड्स से जुड़े कारण, बचाव और नशे के दुष्परिणाम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। अंत में राज्यभर में जागरूकता अभियान में सक्रिय संगठनों और व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post