अगस्त्यमुनि विकासखंड में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करते हुए भाजपा ने प्रमुख पद पर भुवनेश्वरी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख पर शांति प्रसाद चमोला और कनिष्ठ प्रमुख पर सविता भंडारी को निर्विरोध विजयी बनाया। आज़ादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में प्रमुख पद भाजपा के खाते में गए हैं। चुनाव प्रभारी ने इस सफलता के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि अब अगला लक्ष्य अगले मिशन की तैयारी है।

Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post