उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए PWD विभाग यात्रा मार्गों की मरम्मत में जुटा है। पिछले वर्ष भूस्खलन और दैविक आपदाओं से कई सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी।
PWD सचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यात्रा मार्गों की समय पर मरम्मत और बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। विभाग यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंकज पाण्डेय, PWD सचिव, उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post