देहरादून में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। सरकार द्वारा एस्मा लागू करने और आज से ‘नो वर्क नो पे’ व्यवस्था शुरू करने के बावजूद कर्मचारी आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए आदेश की कॉपी तक जला दी।उपनल महासंघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश भट्ट ने कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद समान काम–समान वेतन और नियमितीकरण न मिलना सरकार की नाकामी है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 10–15 हजार के वेतन पर प्रदेश के निर्माण में वर्षों तक योगदान देना पड़ा, लेकिन सरकार उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीर नहीं है। भट्ट ने चेतावनी दी कि दो कर्मचारियों की संघर्ष के दौरान मृत्यु हो चुकी है और अब यदि सरकार दमनकारी नीतियों—जैसे एस्मा और ‘नो वर्क नो पे’—पर अड़ी रही, तो हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति बिगड़ने की जिम्मेदारी पूरी तरह राज्य सरकार की होगी।
महेश भट्ट ,कार्यकारिणी अध्यक्ष उपनल महासंघ
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post