जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पर गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर एक कैंटर को घेरकर रोक लिया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
गुस्साई भीड़ ने कैंटर चालक की पिटाई कर दी और वाहन में तोड़फोड़ भी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वाहन में प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा है। इस दौरान स्थिति काफी बिगड़ती देख प्रशासन और पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, ईओ प्रियंका और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल और उनकी टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और चालक को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान कैंटर से 196 कनस्तर बरामद किए गए, जिनमें जानवर की चर्बी भरी हुई बताई जा रही है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.एस. मलिक ने मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्र किए। उनके अनुसार, सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि चर्बी किस जानवर की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ पशु चिकित्सा अधिकारी एम एस मलिक।
प्रियंका आर्य नगर पालिका अधिशासी अधिकारी
तहसीलदार वीरेंद्र सजवान
क्षितिज अरोड़ा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post