पौड़ी जिला पंचायत सभागार में आयोजित त्रैमासिक बोर्ड बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों जैसे जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
हालांकि अधिकांश जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति से सदन का माहौल गरमा गया। जनप्रतिनिधियों ने इसे बैठक की गंभीरता की अनदेखी बताते हुए नाराजगी जताई और कहा कि अधिकारियों के न होने से कई अहम विषयों पर ठोस चर्चा नहीं हो सकी।
जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली बैठक में सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, अन्यथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। सदस्य महेंद्र राणा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी
महैंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य,
सीमा चमोली, जिला पंचायत सदस्य
बुद्धि सिंह, जिला पंचायत सदस्य
दीपिका इस्टवाल, जिला पंचायत सदस्य
बलवंत नेगी, जिला पंचायत सदस्य पोखड़ा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post