उत्तराखंड में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति को लेकर जारी आंकड़ों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, बीएलए-2 नियुक्ति में कांग्रेस का औसत 76.65 प्रतिशत रहा, जबकि भाजपा 71.74 प्रतिशत तक ही पहुंच सकी।कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने इसे शुभ संकेत बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीएलए-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति में कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जारी आंकड़े कांग्रेस ने नहीं बल्कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए हैं। कहा कि भाजपा के किसी भी प्रवक्ता को यदि शिकायत करनी है या आईना दिखाना है तो राज्य निर्वाचन आयोग जाए।
गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post