
देहरादून स्थित सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण लीग के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल एम.एल. अस्वाल रहे। उन्होंने ग्रुप चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और तिरंगे को सलामी दी। कॉलेज बैंड ग्रुप और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

मुख्य अतिथि मेजर जनरल अस्वाल ने छात्रों के अनुशासन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान का स्मरण है। चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।
Reported By: Arun Sharma















Discussion about this post