
श्री बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी शुक्रवार रात्रि को मनायी गई … इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना तथा समारोह आयोजित हुआ ।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण हुआ ।
अपने संदेश में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के कर्म योग का स्मरण दिलाता है।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में भगवान बद्री विशाल जी के साथ,बद्रीश पंचायत के देवताओं नारद, उद्धव, कुबेर और नर-नारायण सहित सभी देवताओं का विशेष श्रृंगार भी किया गया.शुक्रवार रात्रि काल के मुहूर्त से भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी पर्व की विधिवत शुरुआत हुई.अंत में रावल जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य अभिषेक आरती पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया, पूरा आयोजन मध्यरात्रि तक चला जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया. इस दौरान पूरी बदरी पुरी श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आनन्द में डूबी नजर आई, मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालु भजन कीर्तिन में डूबे रहे।
वहीं श्री बदरीश पंडा पंचायत बदरीनाथ द्वारा 16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी निकाली जायेगी जोकि उर्वशी मंदिर बामणी से भ्रमण कर बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचेगी झांकी में बाल रूप भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, भगवान के परम मित्र सुदामा , नंदबाबा, माता यशोदा के पात्र जीवंत अभिनय करेंगे तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post