
डोईवाला बाजार में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद कमरे में छापा मारकर 15 पेटी देशी शराब और तीन पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ा।
इस बारे मे आबकारी विभाग की क्षेत्रीय अधिकारी प्रेरणा बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश रोड डोईवाला में अवैध शराब बेचे जाने और एक कमरे में शराब का अवैध भंडारण की सूचना मिली थी जिसके बाद छापा मारने की कारवाई की गई और कुल 18 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है जिसे कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।
प्रेरणा बिष्ट, सहायक आबकारी अधिकारी ऋषिकेश।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post