
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में भगवान श्री हरि नारायण प्रभु को समर्पित पंच बदरी धामों में एक प्रमुख धाम भविष्य बदरी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मा अष्टमी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ज्योतिर्मठ छेत्र के सुभाई गांव के शीर्ष में चीड़ देवदार के घने जंगलों के मध्य मौजूद श्री हरि विष्णु को समर्पित भविष्य बदरी मंदिर में श्री कृष्ण जन्म अष्टमी और जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सुबह से ही यहां नारायण भक्तों का तांता लगा रहा,भविष्य बदरी मंदिर पूजा समिति के तत्वाधान में मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भव्य अभिषेक पूजन आरती का आयोजन किया गया, जन्माष्टमी के पर्व पर यहां भगवान श्री भविष्य बदरी के साथ साथ श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पूजन पर 56 भोग अर्पित किया गया,वहीं मंदिर परिसर के नीचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण भजन कीर्तन, के साथ साथ महिलाओं ने दिन भर पारंपरिक चोफुला दाकुड़ी,लोक गीतों से वातावरण श्री कृष्ण भक्ति से शराबोर कर दिया, समिति द्वारा हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया,
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post