
इण्डेन ऑयल एलपीजी ने हर घर तिरंगा की तर्ज पर हर घर एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाने की नई योजना बनाई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गैस उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए इण्डेन ईनामी योजना का आज शुभारंभ किया गया।
इस ईनामी योजना के तहत 15 अगस्त से 14 नवंबर तक गैस के नए कनेक्शन लेने पर एक लाईटर फ्री दिया जायेगा। साथ ही ईनामी योजना में 48 उपभोक्ताओं के कूपन भी शामिल किए जायेंगे, जिसमें भाग्यशाली प्रथम विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन समेत कुल 48 ईनाम निकाले जायेंगे।
रजत जोशी, विक्रय अधिकारी इण्डेन ऑयल नैनीताल/पिथौरागढ़।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post