
बीजेपी विधायक अरविंद पांडे के वायरल पत्र पर हाल ही में गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा जिसके बाद राजनीति गरमा गई । इस के बीच बीजेपी विधायक ने प्रेस वार्ता कर वायरल पत्र को फर्जी बताया ओर अरविंद पांडे ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा। विधायक ने उनका पत्र होने की बात इंकार करने के साथ उसे गलत बताया है। जिसपर अब बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुटकी ली है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल को इस प्रकार के हथकंडों से बचना चाहिए । जब विधायक खुद मना कर रहे है कि वो पत्र उनका नहीं है तो इससे अध्यक्ष की जगहसाई हुई है । अब अध्यक्ष को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है बल्कि उनको अब शर्मिंदगी होनी चाहिए कि जिस बात को ताल ठोककर मीडिया के सामने रखा था उनकी वो बात नकार दी गई है ।
महेंद्र भट्ट , प्रदेश अध्यक्ष,बीजेपी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post