देहरादून: उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस कुनबा लगातार मजबूत होता दिख रहा है। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज एक महत्वपूर्ण सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के लगभग 20 पूर्व उच्चाधिकारियों ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विभिन्न विभागों के दिग्गजों का साथ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकारियों में वन विभाग (Forest Department), बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) शामिल हैं। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में अनुभवी और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने एक साथ कांग्रेस का दामन थामा है।
फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत
सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पूर्व अधिकारियों का स्वागत कांग्रेस का पारंपरिक ‘फटका’ और फूल-माला पहनाकर किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन के लिए एक शुभ संकेत बताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के अनुभवी लोगों का कांग्रेस से जुड़ना यह दर्शाता है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है और कांग्रेस के विजन पर भरोसा कर रही है।
अनुभव से मिलेगी संगठन को धार
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रिटायर अधिकारियों के पार्टी से जुड़ने से कांग्रेस को प्रशासनिक और जमीनी स्तर पर रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी। सदस्यता लेने वाले पूर्व अधिकारियों का कहना है कि वे प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हैं और अब सक्रिय राजनीति के जरिए राज्य की सेवा करना चाहते हैं।
Reported By : ShivNarayan












Discussion about this post