उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दून सुपर किंग्स ने दून कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दून कैपिटल्स की टीम 16 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हुई, जबकि सुपर किंग्स ने मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
अजय राणा ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। शैलेन्द्र सेमवाल और मनीष डंगवाल की नाबाद पारियों ने टीम को जीत दिलाई। फाइनल मुकाबला 30 मार्च को दून सुपर किंग्स और दून डेयर डेविल्स के बीच खेला जाएगा।
मुख्य अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए खेल को पत्रकारों के बीच ऊर्जा और समन्वय बढ़ाने वाला बताया।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post