चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आयोजन 5 से 8 फरवरी तक परेड ग्राउंड, देहरादून में किया जाएगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने बताया कि महोत्सव में समाज और प्रदेश को नई पहचान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को “नंदा शिखर सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
महोत्सव में प्रदेश के 13 जनपदों से आए कारीगर, किसान, शिल्पकार, लोक कलाकार और स्वयं सहायता समूह लगभग 100 निःशुल्क स्टॉलों के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान, हस्तशिल्प और सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेंगी।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post